भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने लेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एडब्ल्यूएल एग्री बिज़नेस लिमिटेड में 11% से 20% शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंज़ूरी दे दी है।
एडब्ल्यूएल एग्री बिज़नेस लिमिटेड (पूर्व में अदानी विल्मर लिमिटेड) (टारगेट) एफएमसीजी व्यवसाय में संलग्न है, जिसमें मुख्य रूप से खाद्य तेल, खाद्य, एफएमसीजी और उद्योग के आवश्यक उत्पाद (साबुन, क्लीनर आदि सहित) शामिल हैं।
लेंस प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) विल्मर इंटरनेशनल लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और विल्मर समूह से संबंधित है। विल्मर समूह की भारत में टारगेट और श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड (एसआरएस) के अलावा कोई प्रत्यक्ष व्यावसायिक उपस्थिति नहीं है। एसआरएस चीनी की मिलिंग, रिफाइनिंग और बिक्री के व्यवसाय में संलग्न है।
प्रस्तावित लेन-देन में अधिग्रहणकर्ता द्वारा लक्ष्य कंपनी की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का अधिकतम 20% और न्यूनतम 11% (प्रस्तावित संयोजन) का अधिग्रहण शामिल है। आज की तिथि तक, अधिग्रहणकर्ता के पास लक्ष्य कंपनी की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 43.94% हिस्सा पहले से ही है। तदनुसार, प्रस्तावित संयोजन के बाद, अधिग्रहणकर्ता के पास लक्ष्य कंपनी की अधिकतम 63.94% और न्यूनतम 54.94% चुकता इक्विटी शेयर पूंजी होगी।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…
नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत आई.एन.एस. तारागिरी को…
शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- (यू.जी.सी) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण…
सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी…
भारत का मत्स्य पालन क्षेत्र खाद्य सुरक्षा, रोजगार, निर्यात आय और सतत् आजीविका में एक…
आई.पी.एल. क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट…