चीन ने ईरान में स्थिरता के प्रति अपने समर्थन को दोहराया है। चीन ने कहा है कि वह संप्रभु देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में बल प्रयोग या धमकी का लगातार विरोध करता है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यह बात कही।
ईरान के साथ कारोबार कर रहे देशों पर अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा प्रतिबंध लगाये जाने पर लिन जियान ने कहा कि टैरिफ को लेकर चीन का रूख यथावत है। उन्होंने कहा कि चीन अपने वैध तथा कानूनी अधिकारों और हितों की दृढता से रक्षा करेगा।
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी मिशन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासचिव से अपील की है। इस अपील में अमरीका पर ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने और सैन्य कार्रवाई करने तथा हिंसा भडकाने का आरोप लगाया है। ईरान के स्थायी प्रतिनिधि ने ईरान में प्रदर्शनों के संबंध में अमरीकी राष्ट्रपति के हाल के बयानों पर चिंता व्यक्त की है। ईरान के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे बयान ईरान की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। ईरान ने कहा है कि अमरीका के बयान अंतर्राष्ट्रीय कानून के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन हैं।
भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…
भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…
देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…
भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…