बिज़नेस

CCI ने सनलाम इमर्जिंग मार्केट (मॉरीशस) लिमिटेड और श्रीराम क्रेडिट कंपनी लिमिटेड द्वारा श्रीराम एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के शेयरों के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सनलाम इमर्जिंग मार्केट (मॉरीशस) लिमिटेड और श्रीराम क्रेडिट कंपनी लिमिटेड द्वारा श्रीराम एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के शेयरों के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन, श्रीराम एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एसएएमसी) के इक्विटी शेयरों के सनलाम इमर्जिंग मार्केट (मॉरीशस) लिमिटेड (एसईएमएम) द्वारा सब्‍सक्रिप्‍शन से संबंधित है, जो एसएएमसी की विस्तारित वोटिंग शेयर पूंजी का 23% हिस्सा है। यह सब्‍सक्रिप्‍शन अधिमान्य आवंटन के माध्यम से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जनता से एसएएमसी की 26% तक शेयरधारिता का अधिग्रहण एसईएमएम द्वारा श्रीराम क्रेडिट कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के साथ खुली पेशकश के माध्यम से किया जाएगा, जैसा कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (शेयरों का पर्याप्त अधिग्रहण और अधिग्रहण) विनियमन, 2011 की धारा 3 के अंतर्गत अपेक्षित है।

मॉरीशस में निगमित एसईएमएम दक्षिण अफ्रीका के सनलाम ग्रुप से संबंधित है। एसईएमएम श्रीराम ग्रुप की मौजूदा रणनीतिक साझेदार है। श्रीराम कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड में इसकी 40.70% हिस्सेदारी है, जो एसएएमसी की अंतिम होल्डिंग कंपनी है।

एससीसीएल, जो श्रीराम ग्रुप का ही हिस्सा है, श्रीराम इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की सहायक कंपनी है और वर्तमान में एसएएमसी की प्रमोटर और प्रायोजक है।

एसएएमसी भी श्रीराम ग्रुप का ही एक हिस्सा है और यह एसेट मैनेजमेंट व्यवसाय में संलग्‍न है और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ पंजीकृत है। एसएएमसी ने सेबी से पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाओं (पीएमएस) के लिए लाइसेंस भी प्राप्त किया है, हालांकि एसएएमसी ने अभी तक पीएमएस व्यवसाय शुरू नहीं किया है।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

57 मिनट ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

1 घंटा ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

14 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

14 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

14 घंटे ago