भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने गोदरेज समूह के भीतर विभिन्न संस्थाओं के हितों, कानूनी स्वामित्व और प्रबंधन के पुनर्गठन से जुड़े प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन, पारिवारिक शाखाओं के सदस्यों अर्थात आदि गोदरेज और परिवार (एबीजी परिवार), नादिर गोदरेज और परिवार (एनबीजी परिवार), जमशेद गोदरेज और परिवार (जेएनजी परिवार) तथा स्मिता कृष्णा और परिवार (एसवीसी परिवार) के बीच एक पारस्परिक व्यवस्था के अनुसार गोदरेज समूह के भीतर विभिन्न संस्थाओं के हितों, कानूनी स्वामित्व और प्रबंधन के पुनर्गठन से संबंधित है। यह पुनर्गठन पारिवारिक शाखाओं द्वारा 30 अप्रैल 2024 (एफएसए) को निष्पादित पारिवारिक व्यवस्था समझौते के अनुसार होगा(प्रस्तावित संयोजन)।
प्रस्तावित संयोजन का हिस्सा बनने वाले लक्षित उद्यमों में शामिल हैं: (i) जीआईएलएसी समूह की इकाइयाँ और (ii) जी एंड बी समूह की इकाइयाँ।
जीआईएलएसी समूह की इकाइयों में शामिल हैं: (क) गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ख) गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (ग) गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (घ) गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड (च) गोदरेज सीड्स एंड जेनेटिक्स लिमिटेड (छ) इनोवियामल्टीवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (ज) एस्टेकलाइफसाइंसेज लिमिटेड और (झ) अनामुडी रियल एस्टेट्स एलएलपी।
जी एंड बी समूह की इकाइयों में शामिल हैं: (क) गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड; (ख) गोदरेज होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड; (ग) गोदरेज इन्फोटेक लिमिटेड और (घ) आरकेएन एंटरप्राइजेज।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…