भारत

मानसून के थम जाने से जून में बारिश औसत से 20 प्रतिशत कम: मौसम विभाग

एक जून से मानसून अवधि की शुरुआत के बाद से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून आने की स्थिति बन रही हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि भारत में एक से 18 जून के बीच 64.5 मिमी बारिश हुई, जो लंबी अवधि के 80.6 मिमी के औसत (एलपीए) से 20 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग ने बताया कि एक जून से अब तक उत्तर-पश्चिम भारत में 10.2 मिमी बारिश (सामान्य से 70 प्रतिशत कम), मध्य भारत में 50.5 मिमी (सामान्य से 31 प्रतिशत कम), दक्षिण प्रायद्वीप में 106.6 मिमी (सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक) तथा पूर्व एवं उत्तर-पूर्व भारत में 146.7 मिमी (सामान्य से 15 प्रतिशत कम) बारिश हुई।

दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई को निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में पहुंच गया था। इसके बाद 26 मई को चक्रवात रेमल के साथ ही मानसून दक्षिण के अधिकांश हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के मध्य के कुछ हिस्सों तक पहुंचा था। केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से क्रमशः दो और छह दिन पहले 30 मई को मानसून ने दस्तक दे दी थी।

केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सभी हिस्सों, दक्षिणी महाराष्ट्र के अधिकतर क्षेत्रों, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा के कुछ भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों, सिक्किम और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में 12 जून तक मानसून दस्तक दे चुका था। आईएमडी ने कहा, ‘‘उपरोक्त क्षेत्रों तक पहुंचने के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ा।’’

आईएमडी ने बताया कि देश के 11 मौसम उप-प्रभागों में एक से 18 जून के बीच सामान्य से लेकर बहुत अधिक बारिश हुई है, जबकि 25 उप-प्रभागों में बहुत कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, देश भर में जून में औसत बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

महिला टी-20 क्रिकेट विश्‍व कप में भारत ने पाकिस्‍तान को 64 रन से हराया

बर्मिंघम में महिला टी-20 क्रिकेट विश्‍व कप में भारत ने पाकिस्‍तान को 64 रन से…

8 मिनट ago

52वां जी-7 शिखर सम्‍मेलन आज से फ्रांस के एवियान शहर में शुरू

52वां जी-7 शिखर सम्‍मेलन आज से फ्रांस के एवियान शहर में शुरू हो रहा है।…

13 मिनट ago

जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें आज से

उत्‍तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक…

16 मिनट ago

एनटीए ने नीट-यूजी पुनः परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए नीट-यूजी पुनःपरीक्षा के…

59 मिनट ago

भारत-फ्रांस एटीएल ब्रिज स्कूल नवाचार प्रयोगशालाओं के माध्यम से द्विपक्षीय नवाचार सहयोग सुदृढ़ करेंगे

फ्रांस/दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत-फ्रांस के बीच नवाचार-आधारित…

1 घंटा ago