बिज़नेस

CCI ने ट्रस्टीज़ एसोसिएशन ऑफ इंडिया, IDBI ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड, एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज और SBI CAP ट्रस्टी कंपनी को प्रतिस्पर्धा-विरोधी गतिविधियों को रोकने और उनसे दूर रहने का निर्देश दिया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के तहत दिनांक 02.09.2026 को जारी एक आदेश के माध्यम से ट्रस्टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएआई), आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड, एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज लिमिटेड और एसबीआई सीएपी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड और अधिनियम की धारा 48 के तहत उत्तरदायी उनके संबंधित व्यक्तियों को अधिनियम की धारा 3(1) के साथ पढ़ी गई धारा 3(3)(ए) और 3(3)(बी) के उल्लंघन में पाए गए प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण को रोकने और उससे परहेज करने का निर्देश दिया है।

ट्रस्टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बैठक के कार्यवृत्त और कुछ ईमेल आदान-प्रदान के आधार पर, आयोग ने पाया कि विपक्षी पक्षों ने वित्त वर्ष 2020-21 और 2021-22 की अवधि के दौरान डिबेंचर ट्रस्टीशिप सेवाएं प्रदान करने के लिए बेंचमार्क मूल्य निर्धारित किया था।

ट्रस्टीज़ एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा डिबेंचर ट्रस्टीशिप सेवाओं के प्रावधान के लिए न्यूनतम मूल्य/शुल्क का सामूहिक निर्धारण और अन्य अनुवर्ती कार्रवाइयों ने डिबेंचर ट्रस्टियों द्वारा स्वतंत्र व्यावसायिक निर्णय लेने में बाधा उत्पन्न की और अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार यह व्‍यावसायिक गुटबंदी (कार्टेलाइज़ेशन) के समान था। इसके अलावा, सीसीआई ने पाया कि यह आचरण उक्त सेवाओं के प्रावधान के लिए आपूर्ति/बाजार को सीमित और नियंत्रित करने के समान भी था, क्योंकि ट्रस्टीज़ एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों के साथ-साथ गैर-सदस्यों को भी निर्धारित शुल्क से कम पर डिबेंचर जारीकर्ताओं को सेवाएं प्रदान न करने का निर्देश दिया गया था।

सीसीआई ने ट्रस्टीज़ एसोसिएशन ऑफ इंडिया, आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड, एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज लिमिटेड और एसबीआई सीएपी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड के कुछ अधिकारियों को अधिनियम की धारा 48 के तहत दोषी पाया। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, विपक्षी पक्षों और उनके व्यक्तियों पर कोई आर्थिक जुर्माना नहीं लगाया गया।

Editor

Recent Posts

ICAR-CMFRI ने उपभोक्ताओं को किसी खास इलाके की मछलियों में परजीवी मिलने की खबरों के आधार पर टूना मछली खाना न छोड़ने की सलाह दी

कोच्चि स्थित आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर-सीएमएफआरआई) ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि…

10 घंटे ago

हाई-स्पीड नेशनल हाईवे कॉरिडोर के विकास में तकनीक के इस्तेमाल और स्थिरता को मज़बूत करने के लिए NHAI के दिशानिर्देश

विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय…

10 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी पर बना निम्‍न दबाव उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट को पार कर गया

बंगाल की खाड़ी पर बना निम्‍न दबाव उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट…

11 घंटे ago

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र…

11 घंटे ago

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम किया घोषित

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम घोषित…

11 घंटे ago

भारतीय रेल ने वडोदरा मंडल के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये की लागत से रोड ओवर ब्रिज के निर्माण की मंजूरी‍ दी

भारतीय रेल ने पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन (मंडल) के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये…

12 घंटे ago