बिज़नेस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से मुलाकात की। उन्‍होंने सम्मेलन में भारत के सुधार-आधारित विकास की चर्चा की। उन्होंने 2026-27 की पहली तिमाही में देश की 7 दशमलव 8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि और बेहतर निवेश माहौल का भी जिक्र किया। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि अमरीकी बैंक के सहयोग से भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक व्यवधानों और चुनौतियों के बावजूद भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रमुख क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और डेटा केंद्रों को बढ़ावा देना, वैश्विक क्षमता केंद्रों का समर्थन करना, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को ऋण उपलब्धता सुनिश्चित करना और बैंकों के निष्पादित परिसंपत्तियों को कम करना शामिल है।

Editor

Recent Posts

झांसी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला की कथित आत्महत्या की सूचना पर NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…

12 घंटे ago

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

13 घंटे ago

DRI ने असम और मिजोरम में लगभग 20.31 करोड़ रुपये मूल्य के 1.25 लाख किलोग्राम से अधिक विदेशी सुपारी और 41,000 किलोग्राम खसखस जब्त किए, चार गिरफ्तार

सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

13 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

13 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…

13 घंटे ago