बिज़नेस

सीसीआई ने मणिपाल हेल्थ सिस्टम्स और मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप इंडिया को आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड का अधिग्रहण करने की मंजूरी प्रदान की

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने मणिपाल हेल्थ सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड और मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड का अधिग्रहण करने की मंजूरी प्रदान की है।

मणिपाल हेल्थ सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता-1) भारत की पंजीकृत एक कंपनी है और इसका स्वामित्व एवं नियंत्रण निवासी भारतीयों के पास है। प्रथम अधिग्रहणकर्ता अस्पताल चलाने/प्रबंधित करने एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का व्यवसाय करता है।

मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता-2) भारत की एक पंजीकृत एक कंपनी है और इसका स्वामित्व एवं नियंत्रण निवासी भारतीयों के पास है। अधिग्रहणकर्ता-2 भारत में प्रबंधन परामर्श सेवाएं प्रदान करने का व्यवसाय करता है (अधिग्रहणकर्ता-1 और अधिग्रहणकर्ता-2 को सामूहिक रूप से ‘अधिग्रहणकर्ता’ कहा गया है)।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (लक्ष्य) एक सार्वजनिक असूचीबद्ध लिमिटेड कंपनी है जो कंपनी अधिनियम, 1956 के अंतर्गत भारत में समाविष्ट है। लक्ष्य (प्रत्यक्ष या अपनी सहायक कंपनी या अपनी फ्रेंचाइजी के माध्यम से) निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करती है: (क) कक्षा 8 के लिए उनके कक्षा शिक्षा को पूरा करने के लिए कोचिंग सेवाएं, (ख) जूनियर प्रतिस्पर्धी छात्रवृत्ति परीक्षाओं और योग्यता-आधारित प्रवेश परीक्षाओं, जैसे ओलंपियाड और एनटीएसई के लिए प्रारंभिक कोचिंग सेवाएं, (ग) कक्षा 9 से 10 के लिए उनके कक्षा शिक्षण क्यूरेटेड शिक्षण संसाधनों की पूरक कोचिंग सेवाएं, और (घ) कक्षा 11 और 12 के लिए विज्ञान स्ट्रीम के लिए उनके कक्षा शिक्षण क्यूरेटेड शिक्षण संसाधनों की पूरक कोचिंग सेवाएं। लक्ष्य कक्षा-आधारित कोचिंग, ऑनलाइन शिक्षण, दूरस्थ शिक्षा और हाइब्रिड शिक्षण कार्यक्रमों जैसी कई सेवाएं प्रदान करता है।

यह लेन-देन, अधिग्रहणकर्ताओं द्वारा लक्ष्य (संयोजन) में एक व्यक्तिगत शेयरधारक जे. सी. चौधरी से लक्ष्य में इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण से संबंधित है।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

13 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

15 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

15 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

15 घंटे ago