भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीआईसीआई) ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन के तहत इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (इंडोविडा इंडिया) का ईपीएल लिमिटेड (ईपीएल) में विलय होगा; और विलय के बदले में, ईपीएल (अर्थात विलय के बाद बनने वाली इकाई) इंडोविदा इंडिया के शेयरधारकों को आनुपातिक आधार पर शेयर जारी और आवंटित करेगी (प्रस्तावित संयोजन)।
इंडोविडा इंडिया एक नवगठित भारतीय इकाई है और इंडोरामा नीदरलैंड्स बीवी (आईएनबीवी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इंडोविडा इंडिया और आईएनबीवी, इंडोरामा वेंचर्स पब्लिक कंपनी लिमिटेड (आईवीएल) और उसकी सहयोगी कंपनियों (आईवीएल समूह) के अंतर्गत आते हैं।
आईवीएल समूह एक वैश्विक समूह है जिसके व्यवसाय फाइबर, पैकेजिंग, रीसाइक्लिंग और विशेष रसायनों के क्षेत्र में हैं।
ईपीएल लिमिटेड (ईपीएल) भारत में स्थित एक सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी है। यह पैकेजिंग उत्पादों के निर्माण और बिक्री के व्यवसाय में लगी हुई है।





