insamachar

आज की ताजा खबर

NASA has released details of the robotic landers, hopping drones, and other vehicles to be sent to the Moon to establish its base.
अंतर्राष्ट्रीय

नासा ने चंद्रमा पर अपना केंद्र बनाने के लिए भेजे जाने वाले रोबोटिक लैंडर्स, हॉपिंग ड्रोन और अन्य वाहनों का विवरण जारी किया

अमरीका के राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन -नासा ने चंद्रमा पर अपना केंद्र बनाने के लिए भेजे जाने वाले रोबोटिक लैंडर्स, हॉपिंग ड्रोन और अन्य वाहनों का विवरण जारी किया है।

अमरीका की वर्ष 2028 में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प का कार्यकाल समाप्त होने से पहले अमरीकियों को चंद्रमा पर उतारने की योजना है। चीन की भी वर्ष 2030 तक चंद्रमा पर मानव उतारने की योजना है। मार्च में नासा ने वर्ष 2032 तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर परमाणु और सौर ऊर्जा से संचालित एक स्थायी अड्डा बनाने के लिए 20 अरब डॉलर के कार्यक्रम की घोषणा की थी। जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन को इन मशीनों का निर्माण करने के लिए चुना गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *