भारत

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के प्रमुखों की बैठक आयोजित की

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 8 अगस्त को राजस्थान के उदयपुर में ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के प्रमुखों की बैठक आयोजित की। यह बैठक वर्ष 2026 में भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत हुई।

इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के प्रमुखों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाया गया। इसका उद्देश्य निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और प्रतिस्पर्धा कानून व नीति में उभरती चुनौतियों का समाधान करने में सहयोग को मजबूत करना था।

सीसीआई अध्यक्ष रवनीत कौर ने उद्घाटन भाषण में ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों की साझा जिम्मेदारी पर जोर दिया। इस जिम्मेदारी के अंतर्गत ऐसे प्रतिस्पर्धी बाजारों को बनाए रखना और बढ़ावा देना है जो दक्षता, उपभोक्ता कल्याण, नवाचार और व्यवसायों को योग्यता के आधार पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर प्रदान करते हैं।

सीसीआई की अध्यक्ष नेडिजिटल बाजारों और उभरती प्रौद्योगिकियों की तेजी से बढ़ती सीमा-पार प्रकृति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा प्रवर्तन के लिए जानकारीपूर्ण, प्रभावी और भविष्य के लिए तैयार दृष्टिकोण विकसित करने के लिए ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के बीच निरंतर सहयोग और ज्ञान-साझा करना आवश्यक होगा।

सीसीआई की अध्यक्ष ने नवीकरणीय ऊर्जा और स्थिरता की दिशा में वैश्विक बदलाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के बीच निरंतर सहयोग निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धी नवीकरणीय ऊर्जा बाजारों को बढ़ावा देने में योगदान देगा। इसके साथ ही यह सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा के साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बाजार की बदलती गतिशीलता और प्रवर्तन की उभरती चुनौतियों के बीच, प्रतिस्पर्धा कानून के अंतर्गत किए जाने वाले हस्तक्षेप सिद्धांतों पर आधारित, साक्ष्य-आधारित और प्रतिस्पर्धा कानून के मुख्य उद्देश्यों पर मजबूती से टिके होने चाहिए।

बैठक के दौरान, ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के प्रमुखों ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा कानून और नीति में हाल के बदलावों पर विचार-विमर्श किया। इसमें महत्वपूर्ण प्रवर्तन पहल, संस्थागत विकास और घरेलू बाजारों में उभरती चुनौतियां शामिल थीं।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत, सीसीआई ने “ब्रिक्स में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उभरता प्रतिस्पर्धा परिदृश्य” शीर्षक से संयुक्त ब्रिक्स अध्ययन का नेतृत्व किया। इसका उद्देश्य ब्रिक्स देशों में नवीकरणीय ऊर्जा बाजारों में बदलती प्रतिस्पर्धा की गतिशीलता को बेहतर ढंग से समझना और भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करना था। बैठक के दौरान इस अध्ययन के मुख्य निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए।

बैठक के दौरान, ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के प्रमुखों का संयुक्त बयान अपनाया गया, जिसका शीर्षक है “नवीकरणीय ऊर्जा बाजारों सहित निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए सहयोग को मजबूत करना”। यह संयुक्त बयान प्रतिस्पर्धी, अभिनव, सुदृढ़शील और टिकाऊ नवीकरणीय ऊर्जा बाजारों को बढ़ावा देने और वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन से जुड़े उभरते प्रतिस्पर्धा मुद्दों से निपटने में ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के बीच ज्ञान साझा करने को बढ़ाने के लिए उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ब्राजील की आर्थिक रक्षा प्रशासनिक परिषद (सीएडीई) ने प्रतिभागियों को 2027 में ब्राजील में होने वाले 10वें ब्रिक्स अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा सम्मेलन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

बैठक का समापन ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के प्रमुखों के समापन भाषणों के साथ हुआ। उन्होंने प्रभावी प्रतिस्पर्धा प्रवर्तन को बढ़ावा देने और तेजी से आपस में जुड़े बाजारों में उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए निरंतर सहयोग, बातचीत और ज्ञान साझा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Editor

Recent Posts

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुआ

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद…

3 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय…

3 घंटे ago

NHAI ने पहुंच-नियंत्रित उच्च गति वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के डिजाइन और निर्माण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन और विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित…

3 घंटे ago

NSC ने हरियाणा में कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए पीएम-सेतु (PM-SETU) के तहत ₹320 करोड़ मंजूर किए; जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड सात ITI के आधुनिकीकरण में साझेदार बनेगा

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड…

3 घंटे ago

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बनाई, करीब 58 प्रतिशत वोट हासिल किये

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…

6 घंटे ago