insamachar

आज की ताजा खबर

CCPA has taken suo motu cognizance against 41 restaurants for levying unauthorized service charges on consumers
भारत

CCPA ने उपभोक्ताओं से अनधिकृत सेवा प्रभार वसूलने वाले 41 रेस्‍त्रां के खिलाफ स्वतः संज्ञान लिया

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने उन 41 रेस्‍त्रां के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है, जिन्होंने उपभोक्ताओं से अनधिकृत सेवा प्रभार वसूल किए हैं। इस बारे में प्राधिकरण को राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के ज़रिए शिकायत मिली थी। केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उपभोक्ता संरक्षण कानून का उल्लंघन करने वाले रेस्‍त्रां के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे अनधिकृत सेवा शुल्क न लगाए। प्रहलाद जोशी ने ज़ोर देकर कहा कि राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता हेल्पलाइन नंबर 1 9 1 5 के ज़रिए ऐसे मामलों की सूचना दी जा सकती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *