भारत

CDS जनरल अनिल चौहान ने साइबरस्पेस संचालन के लिए ‘ज्‍वाइंट डॉक्ट्रिन’ जारी किया

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने नई दिल्ली में 18 जून, 2024 को आयोजित चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) की बैठक के दौरान साइबरस्पेस संचालन के लिए ‘ज्‍वाइंट डॉक्ट्रिन’ जारी किया। ‘ज्‍वाइंट डॉक्ट्रिन’ एक प्रमुख प्रकाशन है, जो आज के जटिल सैन्य संचालन वातावरण में साइबरस्पेस संचालन में कमांडरों का मार्गदर्शन करेगा।

‘ज्‍वाइंट डॉक्ट्रिन’ का विकास संयुक्तता और एकीकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है, एक ऐसा कदम जिसे भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। साइबरस्पेस संचालन के लिए ‘ज्‍वाइंट डॉक्ट्रिन’ जारी प्रक्रिया को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। भूमि, समुद्र और वायु सहित युद्ध के पारंपरिक क्षेत्रों के अलावा, साइबरस्पेस आधुनिक युद्ध में एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र के रूप में उभरा है। भूमि, समुद्र और वायु के क्षेत्रों में सरहदों से परे साइबरस्पेस पूरे विश्‍व में प्रचलित है और इसीलिए पूरे विश्‍व में इसकी महत्‍ता है। साइबरस्पेस में हमले किसी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था, सामंजस्य, राजनीतिक निर्णय लेने और राष्ट्र की अपनी रक्षा करने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। साइबरस्पेस में संचालन को राष्ट्रीय सुरक्षा ताने-बाने में जोड़ा जाना चाहिए, ताकि अन्य सभी परिचालन माहौल तथा शक्ति के सभी आयामों में लाभ और गतिविधियों को प्रभावित करने के लिए ‘एंड्स’, ‘वेज़’ और ‘मीन्‍स’ विकसित किए जा सकें।

यह सिद्धांत साइबरस्पेस संचालन के सैन्य पहलुओं को समझने पर जोर देता है और साइबरस्पेस में संचालन की योजना बनाने तथा संचालन में कमांडरों, स्‍टॉफ और कर्मियों को वैचारिक मार्गदर्शन प्रदान करता है। इसके अलावा यह सभी स्तरों पर हमारे सैनिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी कारगर है।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

6 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

18 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

18 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

20 घंटे ago