Defence News

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने बेंगलुरु स्थित भारतीय वायुसेना के मुख्यालय प्रशिक्षण कमान का दौरा किया

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 24 मई, 2024 को कर्नाटक में बेंगलुरु स्थित भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के प्रशिक्षण कमान का दौरा किया। उन्हें भारतीय वायुसेना की समग्र परिचालन तैयारियों को बढ़ाने के लिए कमान की भूमिका, प्रशिक्षण गतिविधियों के अनुकूलन एवं इसकी दक्षता में सुधार करने के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कमान के पदाधिकारियों को संबोधित किया और प्रशिक्षण के संचालन में सेनाओं के बीच तालमेल बनाने की दिशा में सभी कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बेहतर प्रशिक्षण के लिए राष्ट्र के संसाधनों का कुशलतापूर्वक उपयोग करने के लिए संयुक्त प्रयासों को और विस्तार देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। जनरल अनिल चौहान ने सभी अधिकारियों से देश की परिचालन सामर्थ्य को और सशक्त बनाने के लिए पेशेवर उत्कृष्टता का प्रदर्शन जारी रखने का आग्रह किया।

इससे पहले, प्रशिक्षण कमान में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल नागेश कपूर ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का स्वागत किया।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

4 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

4 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

17 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

17 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

17 घंटे ago