भारत

CDS जनरल अनिल चौहान ने भारतीय सेना के प्रमुख आरंभिक प्रशिक्षण प्रतिष्ठान INS चिल्का का दौरा किया

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने भारतीय सेना के प्रमुख आरंभिक प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस चिल्का का दौरा किया है। सीडीएस को भारतीय नौसेना के भविष्य के सामुद्रिक योद्धाओं को आकार देने में आईएनएस चिल्का द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें अग्निवीर प्रशिक्षणों का अवलोकन और चिल्का में अब तक प्रशिक्षित बैचों का विश्लेषण उपलब्ध कराया गया।

अग्निवीरों को किए गए अपने संबोधन में सीडीएस ने जानकारी दी कि “अग्निपथ योजना” का कार्यान्वयन कुशल, अनुशासित और प्रेरित युवाओं को उपलब्ध कराए जाने के द्वारा सेना में एक युवा प्रोफाइल बनाये रखने तथा राष्ट्र निर्माण करने की दिशा में किए सुधारों में से एक प्रमुख सुधार रहा है। उन्होंने अग्निवीरों को प्रौद्योगिकी के रूप से एक प्रवीण सामुद्रिक योद्धा बनने के लिए प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। परस्पर बातचीत के दौरान, उन्होंने अग्निवीरों के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया।

नौसेना में अग्निवीर प्रशिक्षणों के बारे में अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए, सीडीएस ने प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का एक संक्षिप्त दौरा किया। उन्होंने प्रशिक्षण के उच्च मानक प्रदान करने और सामुद्रिक योद्धाओं की अगली पीढ़ी को आकार देने के लिए प्रशिक्षण संकाय की सराहना की।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

9 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

9 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

9 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

9 घंटे ago