प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने कहा है कि पिछले वर्ष पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया कि भारतीय सशस्त्र बल स्वदेशी हथियारों के दम पर युद्ध लड़ने में सक्षम हैं। वह नई दिल्ली में एक निजी समाचार एजेंसी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
जनरल सुब्रमणि ने कहा कि आकाश जैसी स्वदेशी वायु रक्षा प्रणालियों ने पाकिस्तान के हवाई हमलों को रोकने में सफलता हासिल की। आकाश जैसे हमारे स्वदेशी वायु रक्षा प्रणालियों ने पाकिस्तानी हवाई हमलों को रोकने में सफलता पाई। ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं के बीच संयुक्त योजना और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी तालमेल का बेहतरीन उदाहरण है। हम अपना रक्षा औद्योगिक आधार बनाने में भी सफल रहे हैं। देश अपने रक्षा उद्योग के विस्तार की दिशा में आगे बढ़ा है। अब अधिकांश रक्षा अनुबंध घरेलू कंपनियों को दिए जा रहे हैं। साथ ही, पिछले वर्ष भारत का रक्षा निर्यात बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हो गया, जो 80 से अधिक देशों तक पहुंचा है।
इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सिर्फ औद्योगिक लक्ष्य नहीं, बल्कि सैन्य अभियानों की आवश्यकता भी है।
भविष्य के किसी भी संघर्ष में, स्पेयर पार्ट्स, सॉफ्टवेयर, गोला-बारूद और डेटा लिंक के लिए हम दूसरों के फैसलों पर निर्भर नहीं हो सकते। देश में आत्मनिर्भरता की दिशा में वास्तव में प्रगति हुई है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश का रक्षा उत्पादन बढ़कर एक लाख 78 हजार करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15 दशमलव 5 प्रतिशत अधिक है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार…
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आज घोषणा की है कि जय शाह को लगातार दूसरे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग…
भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में विस्तार के…
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर में ओडिशा की 17वीं ओडिशा विधानसभा के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और मिस्र के निवेश और विदेश व्यापार मंत्री…