बिज़नेस

सीमेंट और निर्माण क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए “सेमहैक फॉर ग्रीन इन्फ्रा” हैकथॉन का शुभारंभ किया गया

सीमेंट एवं निर्माण सामग्री परिषद (एनसीबी), बल्लभगढ़ में 20 मई 2025 को डीपीआईआईटी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव ने “सेमहैक फॉर ग्रीन इंफ्रा” नामक अपनी तरह के पहले राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन का शुभारंभ किया।

इस मौके पर बोलते हुए संजीव ने अपनी पहली वर्षगांठ पूरी करने पर एनसीबी इनक्यूबेशन सेंटर को बधाई दी और सीमेंट तथा निर्माण क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की। उन्होंने आईआईटी, एनआईटी और क्षेत्रीय तकनीकी विश्वविद्यालयों जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और आशा व्‍यक्‍त की कि हैकाथॉन के परिणामस्‍वरूप आशाजनक स्टार्टअप सफलता की कहानियां सामने आएंगी।

एनसीबी इनक्यूबेशन सेंटर (एनसीबी-आईसी) द्वारा आयोजित इस हैकथॉन का उद्देश्य सीमेंट, निर्माण और संबद्ध क्षेत्रों में जमीनी स्तर के नवाचारों के उद्यमशीलता और व्यावसायीकरण का समर्थन करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। एनसीबी-आईसी के जीएम और प्रभारी डॉ. कपिल कुकरेजा ने दो-ट्रैक प्रतियोगिता का विवरण साझा किया- – एक स्टार्टअप, पेशेवरों और व्यक्तियों के लिए; दूसरा छात्रों और शिक्षाविदों के लिए – जो सीमेंट क्षेत्र में वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने पर केंद्रित है। इसमें भागीदारी निःशुल्क है।

हैकाथॉन के विषयों में ग्रीन सीमेंट, ग्रीन प्रोसेस, ग्रीन कंक्रीट, कार्बन कैप्चर और स्टोरेज, रसद एवं आपूर्ति श्रृंखला और नेट जीरो लक्ष्य प्राप्त करना शामिल है। एक लाख रुपए तक के नकद पुरस्कार और एनसीबी-आईसी में इनक्यूबेशन या मेंटरिंग के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। पंजीकरण 20 मई से 20 जुलाई 2025 तक https://www.ncbindia.com/cemhack.php पर खुले हैं। एनसीबी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डीपीआईआईटी के तहत, भारत का सीमेंट और निर्माण सामग्री के लिए शीर्ष अनुसंधान एवं विकास संगठन है, जिसमें कच्चे माल से लेकर निर्मित संरचनाओं के पुनर्वास तक की विशेषज्ञता है।

एनसीबी के महानिदेशक डॉ. एल पी सिंह ने स्थिरता लाने में हैकाथॉन के महत्व पर जोर दिया और हाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिसमें आईआईटी रुड़की और जेके सीमेंट लिमिटेड के साथ डीएसटी- वित्त पोषित सीसीयू टेस्ट बेड परियोजना भी शामिल है। उन्होंने एनसीबी में सीसीयू के लिए बनने वाले एक उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की के निदेशक, प्रो. के.के. पंत; एनसीबी के अध्यक्ष और सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, नीरज अखौरी और एनसीबी के महानिदेशक, डॉ. एल.पी. सिंह ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में शोधार्थियों, छात्रों, उद्योग जगत के शीर्ष नेतृत्‍व और एनसीबी के वैज्ञानिकों की भागीदारी देखी गई।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

2 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

2 घंटे ago

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…

2 घंटे ago

RBI ने किसानों को व्यापक ऋण सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के मसौदा नियमों में संशोधन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…

3 घंटे ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और पुडुचेरी सरकार ने ब्लू इकॉनमी और तटीय लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…

3 घंटे ago

सीसीआई ने इनोमोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीमेंस लिमिटेड के लो वोल्टेज मोटर व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…

3 घंटे ago