वायरल न्यूज़

आज विश्‍व शेर दिवस है

आज विश्‍व शेर दिवस है। विश्व शेर दिवस प्रतिवर्ष 10 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस दुनिया भर में शेरों के संरक्षण और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। गुजरात में, एशियाई शेर अद्वितीय पारिस्थितिक और सांस्कृतिक धरोहर है, जो केवल सौराष्ट्र क्षेत्र में पाया जाता है। प्रोजेक्ट लायन के तहत मंत्रालय और राज्य के निरंतर प्रयासों और गुजरात सरकार के नेतृत्व ने इस प्रतिष्ठित प्रजाति के अस्तित्व और विकास को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

गुजरात एशियाई शेरों के संरक्षण में एक महत्‍वपूर्ण स्‍थल के रूप में प्रसिद्ध है। पोरबंदर के पास बरदा वन्‍य जीव अभ्‍यारण्‍य पारिस्थितिकी और शेरों के विकास की दिशा में प्रगति कर रहा है।

कभी एक समय शेरो का एक गौण आवास रहा, बरडा अभयारण्य अभी 17 शेरों और पच्चीस तेंदुओं के साथ फल-फूल रहा है, जो वर्षों के पारिस्थितिक पुनर्स्थापन और वैज्ञानिक प्रबंधन का प्रतीक है। वन विभाग द्वारा रेडियो कॉलर और रीयल-टाइम ट्रैकिंग तकनीक के उपयोग ने शेर संरक्षण को पहले से कहीं अधिक प्रभावी बना दिया है। सामुदायिक भागीदारी, विशेष रूप से स्थानीय मालधारी चरवाहों के प्रयासो ने शेरो संरक्षण को वास्तव में समावेशी और नागरिक-केंद्रित बना दिया है। पार्किंग, लाउंज और स्वच्छता जैसी पर्यटक सुविधाएँ से बरडा मे इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिल रहा है।

गुजरात में शेरों की संख्या 2020 से 32% बढ़ी है, जो मई 2025 के शेरों की संख्या के अनुमान के अनुसार 2020 में 674 से बढ़कर 2025 में 891 हो गई है।

Editor

Recent Posts

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- भारत-अमरीका व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी, समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…

6 घंटे ago

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…

6 घंटे ago

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

7 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

7 घंटे ago