सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के उपलक्ष्य में आयोजित एक प्रदर्शनी का आज नई दिल्ली स्थित ललित कला अकादमी (एलकेए) में उद्घाटन किया गया। यह प्रदर्शनी 14 अगस्त, 2024 से 17 अगस्त, 2024 तक नई दिल्ली के कॉपरनिकस मार्ग स्थित एलकेए (ग्राउंड फ्लोर गैलरी) में आयोजित की जायेगी।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य आगंतुक भी उपस्थित थे।
यह प्रदर्शनी व्यक्तिगत कहानियों, असीम वेदना और 1947 के विभाजन के अनगिनत लोगों के जीवन पर स्थायी प्रभाव को प्रकाश में लाने का प्रयास करती है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य उक्त विभीषिका के शिकार लोगों की यादों का सम्मान करना और इस ऐतिहासिक घटना की जटिलताओं एवं मानवीय कीमत की गहरी समझ को बढ़ावा देना है। इस प्रदर्शनी में ऐतिहासिक तस्वीरें, वीडियो और इंटरैक्टिव डिस्प्ले को प्रदर्शित किया गया है, जो इस विषय में अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं।
यह प्रदर्शनी न केवल अतीत का प्रतिबिंब है, बल्कि भावी पीढ़ियों, विशेष रूप से विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए सार्थक बातचीत में शामिल होने का एक अवसर भी है कि हम सहानुभूति, मेल-मिलाप और एकता के आधार पर भविष्य का निर्माण कैसे कर सकते हैं। यह स्कूली पाठ्यक्रम एवं मूल्यों के अनुरूप एक बहुमूल्य शैक्षिक अनुभव प्रदान करता है। उद्घाटन के दौरान, सीबीसी के कलाकारों ने विभिन्न देशभक्ति गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह…
नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ (यार्ड संख्या 3024) 27 नवंबर,…
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 28 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों में जैव…
भारतीय रेल को आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में…
बैंकिंग प्रणाली में तरलता संकट के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित…