भारत

केंद्र सरकार ने रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो गलियारे के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

केंद्र ने रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो गलियारे के निर्माण के लिए आवास और शहरी कार्य मंत्रालय-डीडीए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। राजनिवास ने शनिवार को यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के सक्सेना ने विभिन्न अवसरों पर केंद्र के समक्ष इस मेट्रो गलियारे के निर्माण का मुद्दा उठाया था।

बयान में कहा गया है कि रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो गलियारे का निर्माण 6,231 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें दिल्ली में पड़ने वाले भाग पर 5,685.22 करोड़ रुपये और हरियाणा के हिस्से पर 545.77 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। योजना के मुताबिक, इस गलियारे का निर्माण मौजूदा रेड लाइन के विस्तार के रूप में किया जाएगा।

दिल्ली में पड़ने वाले भाग की लागत का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) शेष लागत में 1,000 करोड़ रुपये का योगदान देगा, जबकि 37.5 प्रतिशत पूंजी द्विपक्षीय/बहुपक्षीय ऋणों से आएगी और लगभग 20 प्रतिशत खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी जाएगी।

हरियाणा में पड़ने वाले हिस्से को लेकर राज्य सरकार 80 प्रतिशत अनुदान प्रदान करेगी, जबकि शेष 20 फीसदी राशि केन्द्र सरकार देगी। इस लाइन का निर्माण चार साल में पूरा किया जाएगा तथा 26.5 किलोमीटर लंबी लाइन में 21 स्टेशन होंगे। बयान में कहा गया है कि इससे नरेला, बवाना और अलीपुर इलाकों की शहर के बाकी से सम्पर्क में काफी सुधार आएगा और बुनियादी ढांचे मजबूत होगा।

Editor

Recent Posts

आज विश्व पर्यटन दिवस है

आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…

3 घंटे ago

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

3 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मुकाबला आज दोपहर तिरुवनंतपुरम में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज…

3 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य जन-जीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूएन महासभा को किया संबोधित, मौजूदा वैश्विक संघर्ष और सीमा-पार आतंकवाद पर रहा फोकस

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि मौजूदा संघर्षों के बीच सभी पक्ष…

4 घंटे ago

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्‍यता के दावे का पुरजोर समर्थन किया

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी…

4 घंटे ago