अंतर्राष्ट्रीय

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने आधिकारिक तौर पर जी7 शिखर सम्मेलन का समापन किया

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शनिवार को दक्षिणी इटली के अपुलिया क्षेत्र में जी7 शिखर सम्मेलन का आधिकारिक रूप से समापन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपनी वार्ता का जिक्र किया। दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की।

सात औद्योगिक देशों के समूह की अध्यक्षता करने वाले देश के रूप में, इटली ने भागीदार देशों – अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान, जर्मनी, फ्रांस और यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं की मेजबानी की। उन्होंने भारत सहित ‘ग्लोबल साउथ’ का प्रतिनिधित्व करने वाले 11 देशों के प्रतिनिधियों की भी मेजबानी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक दिवसीय दौरे के अंत में शुक्रवार शाम को मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी तथा संवाद सत्र में भाग लिया था। उन्होंने इस मौके पर कई द्विपक्षीय बैठकें भी की थीं। मेलोनी ने शनिवार को प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमने 2022 में शुरू होने वाली अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के अवसरों को तलाशा।”

जी7 बैठक के कुछ मुख्य अंश प्रस्तुत करते हुए मेलोनी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति प्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता को ‘‘चीन के लिए एक स्पष्ट संकेत’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हम बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन हमारी कंपनियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष बाजार में समान स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाया जाना चाहिए।’’

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

2 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

3 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

3 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

3 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

3 घंटे ago