केंद्र ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के अंतर्गत हिज्ब-उत-तहरीर और इसके सभी संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। एक अधिसूचना में गृह मंत्रालय ने कहा कि हिज्ब-उत-तहरीर कथित तौर पर युवाओं को आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों में शामिल करने के लिए कट्टरपंथी बनाने और प्रेरित करने तथा आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने में शामिल है।
संगठन का उद्देश्य जिहाद और आतंकवादी गतिविधियों के माध्यम से सरकारों को हटाकर भारत सहित विश्व स्तर पर एक इस्लामी राज्य स्थापित करना है।
मंत्रालय ने कहा है कि हिज्ब-उत-तहरीर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, सुरक्षित ऐप्स का उपयोग करके और युवाओं को आतंकवादी कृत्यों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बैठकें आयोजित कर आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…
अमरीका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का…
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…