भारत

नाबार्ड सर्वेक्षण के अनुसार 2016-17 से 2021-22 के बीच ग्रामीण परिवारों की औसत मासिक आय 57 प्रतिशत से अधिक बढ़ी

ग्रामीण परिवारों की औसत मासिक आय में वर्ष 2016-17 से 2021-22 की अवधि में 57 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। राष्‍ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड के अखिल भारतीय सर्वेक्षण के अनुसार, ग्रामीण परिवारों की मासिक आमदनी 2016-17 के आठ हजार उनसठ रुपये से बढकर 2021-22 में बारह हजार छह सौ 98 रुपये हो गई। परिवारों के औसत मासिक व्‍यय में भी वृद्धि हुई और यह छह हजार छह सौ रुपये से बढकर 11 हजार दो सौ रुपये हो गया। इस दौरान बचत में भी बढोतरी हुई और यह नौ हजार एक सौ रुपये से बढकर तेरह हजार दो सौ रुपये हो गई। ग्रामीण परिवारों के बीमा कवरेज में भी उल्‍लेखनीय वृद्धि हुई है। यह साढे़ पच्‍चीस प्रतिशत से बढकर अस्‍सी प्रतिशत तक पहुंच गई है। ग्रामीण किसानों के वित्‍तीय समावेशन विस्‍तार में किसान क्रेडिट कार्ड ने प्रभावी भूमिका निभाई है। पेंशन कवरेज में भी सुधार हुआ है और यह लगभग 19 प्रतिशत से बढकर साढे तेइस प्रतिशत हो गया है।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…

2 घंटे ago

ICAR द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 200 68 और NRC 200 70 की उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…

2 घंटे ago

UPI पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने–देन पर यूपीआई मर्चेंट डिस्‍काउंट दीपावाली के बाद लागू

यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ को संबोधित करते हुए कहा, भारत की प्रगति सामूहिक विकास और साझा अवसरों पर टिकी हुई है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया।…

2 घंटे ago

भारत ने पहली बार बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की

भारत, नई दिल्‍ली में बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र…

2 घंटे ago

IMF ने 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7% किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल…

2 घंटे ago