insamachar

आज की ताजा खबर

exploitation of children from Instagram
भारत मुख्य समाचार

केंद्र सरकार ने मेटा को इंस्टाग्राम से बच्चों के शोषण से जुड़े विज्ञापन हटाने का आदेश देते हुए सात दिन के भीतर जवाब मांगा

सरकार ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शुल्क वाले विज्ञापनों में बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार सामग्री के प्रसार को लेकर मेटा को कड़ी चेतावनी जारी की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इंस्टाग्राम को ऐसी विषय वस्‍तु को बढ़ावा देने और इसकी पहुंच को सुगम बनाने वाले सभी विज्ञापनों और सामग्री को बंद करने का आदेश दिया है।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा से सात दिनों के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। सरकार इस बात की समीक्षा कर रही है कि क्या प्लेटफॉर्म ने भारत के मध्यस्थ सुरक्षा दिशानिर्देशों का अनुपालन किया है। भारत में डिजिटल कानूनों के अन्‍तर्गत अश्लील सामग्री और बाल यौन शोषण सामग्री का वितरण एक अपराध है। इससे पहले, मंत्रालय ने उन रिपोर्टों का संज्ञान लिया था जिनमें कहा गया था कि इंस्टाग्राम पर कुछ आपत्तिजनक सामग्री प्रदर्शित की जा रही है जो बाल यौन शोषण को बढ़ावा देती है और अधिकारियों को मेटा से जवाब मांगने के निर्देश जारी किए थे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *