भारत

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में PRI संस्थाओं के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 94 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान जारी किए

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में ग्रामीण स्थानीय निकायों/पंचायती राज संस्थाओं के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 15वें वित्त आयोग के अनुदान के रूप में 94.236 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अबद्ध अनुदान की दूसरी किस्त, अर्थात् 9,410.03 लाख रुपये की राशि राज्य की सभी पात्र 13 जिला पंचायतों, 95 ब्लॉक पंचायतों और 7,784 ग्राम पंचायतों को जारी की गई है। इसके अतिरिक्त, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अबद्ध अनुदान की पहली किस्त के रोके गए हिस्से के रूप में 13.60 लाख रुपये की राशि 15 अतिरिक्त पात्र ग्राम पंचायतों को जारी की गई है।

पंचायती राज मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) ग्रामीण स्थानीय निकायों/ग्रामीण संस्थाओं के लिए पंद्रहवीं वित्त अनुदान राशि जारी करने की सिफारिश करते हैं, जिसे वित्त मंत्रालय द्वारा एक वित्तीय वर्ष में दो किस्तों में जारी किया जाता है। अबद्ध अनुदानों का उपयोग वेतन और अन्य स्थापना व्ययों को छोड़कर ग्रामीण स्थानीय निकायों/ग्रामीण संस्थाओं द्वारा संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में सूचीबद्ध 29 विषयों के अंतर्गत स्थान-विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए किया जाता है। दूसरी ओर, बद्ध अनुदान बुनियादी सेवाओं के लिए निर्धारित हैं, जिनमें (क) स्वच्छता और खुले में शौच मुक्त स्थिति का रखरखाव, जिसमें घरेलू अपशिष्ट, मानव मल और मल अपशिष्‍ट का प्रबंधन तथा शोधन और (ख) पेयजल की आपूर्ति, वर्षा जल संचयन एवं जल पुनर्चक्रण शामिल है।

Editor

Recent Posts

महाराष्ट्र सरकार ने नौकरियों और शिक्षण संस्‍थानों में मुस्लिम समुदाय के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण रद्द किया

महाराष्ट्र सरकार ने नौकरियों और शिक्षण संस्‍थाओं में मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए पांच…

16 घंटे ago

फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।…

16 घंटे ago

स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज़ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज़ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात…

16 घंटे ago

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।…

16 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते के तीन शावकों के जन्म की जानकारी दी

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज जानकारी दी कि कुनो…

16 घंटे ago

अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में ‘वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर’ का उद्घाटन किया

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन…

16 घंटे ago