भारत

केंद्र सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना के कार्यान्वयन को अधिसूचित किया

केंद्र ने एकीकृत पेंशन योजना, यूपीएस के कार्यान्वयन को आधिकारिक तौर पर अधिसूचित कर दिया है। सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत एक विकल्प के रूप में पिछले वर्ष अगस्त में एकीकृत पेंशन योजना शुरू की थी। यह योजना इस साल एक अप्रैल से लागू होगी।

कल जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यूपीएस उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लागू होगा जो राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत आते हैं और जो एनपीएस के तहत इस विकल्प को चुनते हैं। केंद्र सरकार के मौजूदा और भविष्य में सेवा में आने वाले कर्मचारी या तो राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत यूपीएस विकल्प चुन सकते हैं या राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली विकल्प के बिना एनपीएस जारी रख सकते हैं।

अधिसूचना के अनुसार, कोई भी कर्मचारी जिसने यूपीएस विकल्प का प्रयोग किया है, वह किसी अन्य नीति छूट, नीति परिवर्तन, वित्तीय लाभ, सेवानिवृत्ति के बाद में सेवानिवृत्त लोगों के साथ किसी भी समानता का दावा नहीं कर सकता है।

Editor

Recent Posts

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…

4 घंटे ago

सरकार ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई

सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…

5 घंटे ago

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…

5 घंटे ago

भारतीय ध्‍वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…

5 घंटे ago