केंद्र सरकार ने आज राज्यों को कर हस्तांतरण की नियमित किस्त के रूप में एक लाख नौ हजार 19 करोड़ रुपये जारी किए हैं। आमतौर पर यह मासिक किस्त 10 नवंबर को जारी की जाती है, लेकिन त्योहारों के मौसम को देखते हुए इस बार इसे पांच नवंबर को ही जारी कर दिया गया है।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए यह राशि अग्रिम रूप से जारी की गई है, ताकि राज्य सरकारें पूंजीगत खर्च बढ़ा सकें और विकास तथा कल्याण से जुड़े कार्यों के लिए धन उपलब्ध करा सकें।





