बिज़नेस

केंद्र सरकार ने जून के लिए राज्यों को कर में उनके हिस्से को 1.39 लाख करोड़ रुपये जारी किए

केंद्र सरकार ने जून महीने के लिए राज्यों को 1,39,750 करोड़ रुपये का कर राजस्व हस्तांतरित करने के लिए सोमवार को आदेश जारी किया। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जून, 2024 के लिए राजस्व राशि का नियमित हस्तांतरण करने के अलावा एक अतिरिक्त किस्त भी जारी की जाएगी।

बयान के मुताबिक, ‘‘चालू महीने में यह राशि संचयी रूप से 1,39,750 करोड़ रुपये है। इससे राज्य सरकारें विकास और पूंजीगत खर्च में तेजी ला सकेंगी।’’ फिलहाल केंद्र सरकार द्वारा जुटाए गए करों का 41 प्रतिशत हिस्सा वित्त वर्ष के दौरान राज्यों के बीच 14 किस्तों में हस्तांतरित किया जाता है।

वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट में राज्यों को करों के हस्तांतरण के लिए 12,19,783 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इस राशि हस्तांतरण के साथ वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 जून तक राज्यों को कुल 2,79,500 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।

जारी की गयी धनराशि का राज्यवार विवरण निम्नलिखित है:

क्रम. सं.राज्य10 जून, 2024 को हस्तांतरित की गयी टैक्स धनराशि
1आंध्र प्रदेश5655.72
2अरुणाचल प्रदेश2455.44
3असम4371.38
4बिहार14056.12
5छत्तीसगढ़4761.30
6गोवा539.42
7गुजरात4860.56
8हरियाणा1527.48
9हिमाचल1159.92
10झारखंड4621.58
11कर्नाटक5096.72
12केरल2690.20
13मध्य प्रदेश10970.44
14महाराष्ट्र8828.08
15मणिपुर1000.60
16मेघालय1071.90
17मिजोरम698.78
18नगालैंड795.20
19ओडिशा6327.92
20पंजाब2525.32
21राजस्थान8421.38
22सिक्किम542.22
23तमिलनाडु5700.44
24तेलंगाना2937.58
25त्रिपुरा989.44
26उत्तर प्रदेश25069.88
27उत्तराखंड1562.44
28पश्चिम बंगाल10513.46
कुल139750.92
Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल…

3 घंटे ago

NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी की मरम्मत और पंचर ठीक करने की सुविधाएं विकसित करने का निर्देश दिया

राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा को सुगम बनाने और सुविधाओं की उपलब्धता को बढ़ाने…

5 घंटे ago

DIBD और AISF ने असम में भाषा प्रौद्योगिकी और बहुभाषी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) के डिजिटल इंडिया भाषिणी…

5 घंटे ago

फीफा विश्व कप में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर विश्‍व कप में पहली जीत दर्ज की

फीफा विश्‍वकप-2026 में मिस्र ने आज सुबह वैंकूवर में न्‍यूजीलैंड पर इस विश्‍व कप में…

6 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज असम और मेघालय में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज असम और मेघालय में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया…

6 घंटे ago