केंद्र और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने मेघालय में जलवायु-अनुकूल जल संग्रहण परियोजना के लिए पांच करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी और एडीबी के भारतीय मिशन के कंट्री डायरेक्टर मियो ओका ने कल जलवायु-अनुकूल समुदाय-आधारित जल-संग्रहण परियोजना के लिए ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
यह परियोजना 12 जिलों में 532 छोटी जल-भंडारण सुविधाओं के निर्माण में सहायता करेगी। ये सुविधाएं भारी वर्षा और अचानक आने वाली बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए जलवायु-अनुकूल डिज़ाइन तैयार करेंगी।
इस परियोजना के तहत किसानों के लिए तीन हज़ार हेक्टेयर कमांड क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके अलावा गारो, जैंतिया और खासी क्षेत्रों में जलवायु डेटा एकत्र करने और निगरानी करने के लिए 50 मौसम केंद्र और सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली भी स्थापित करेगा।
एशियाई विकास बैंक मेघालय राज्य जलग्रहण एवं बंजर भूमि विकास एजेंसी तथा मृदा एवं जल संरक्षण विभाग की जल प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने में मदद करेगा।
महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…
देश में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर 11 दशमलव तीन-नौ प्रतिशत…