भारत

केंद्र ने विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के एक जुलाई से क्रियान्‍वयन की अधिसूचना जारी की

केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी- गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के क्रियान्‍व्‍यन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिनियम इस वर्ष पहली जुलाई से देशभर में लागू हो जाएगा। देशभर में नए ढांचे के क्रियान्‍व्‍यन के लिए मौजूदा वित्‍त वर्ष में 95 हजार 692 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, बीस साल पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम 2005 की जगह लेगा। इस नए अधिनियम का उद्देश्‍य, एक वित्तीय वर्ष में रोज़गार गारंटी को सौ दिनों से बढ़ाकर एक सौ पच्चीस दिन करना है। इसके अलावा यह अधिनियम समय पर मज़दूरी के साथ-साथ पारदर्शी और जवाबदेह भुगतान पर ज़ोर देता है। यदि निर्धारित समय के भीतर किसी को काम उपलब्‍ध नहीं कराया जाता है, तो इस नए अधिनियम में बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है। विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को सशक्‍त करने, रोज़गार के नए अवसर पैदा करने और गांव के समग्र और सतत विकास को गति देने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महिला श्रमिकों की भागीदारी को प्रोत्‍साहित करने के लिए विकसित भारत जी राम जी अधिनियम कार्यस्‍थलों पर बच्‍चों की देखभाल के लिए एक महत्‍वपूर्ण प्रावधान करता है। पांच वर्ष से कम उम्र के पांच या अधिक बच्‍चों की उपस्थिति में उनकी देखभाल के लिए एक महिला श्रमिक को नियुक्‍त किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बृहस्‍पतिवार तक देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट गरज, बिजली और तेज…

1 घंटा ago

पश्चिम बंगाल सरकार ने बांग्‍लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) को जमीन हस्‍तांतरित करने का निर्णय लिया

पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज कहा कि राज्‍य सरकार ने बांग्‍लादेश सीमा…

1 घंटा ago

वर्ष 2026-27 में अर्थव्‍यवस्‍था में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान: एसबीआई रिपोर्ट

वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद देश की अर्थव्‍यवस्‍था लचीली बनी हुई है। भारतीय स्‍टेट बैंक द्वारा…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सोमनाथ मंदिर का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सोमनाथ मंदिर का दौरा किया और पुनर्निर्मित मंदिर के भक्तों…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।…

5 घंटे ago

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने…

7 घंटे ago