भारत

CGPDTM ने भारत के 15 केन्द्रों पर पेटेंट और ट्रेडमार्क एजेंट परीक्षा 2027 के लिए संभावित कार्यक्रम घोषित किया

पेटेंट, डिज़ाइन एवं ट्रेड मार्क महानियंत्रक (सीजीपीडीटीएम) कार्यालय ने घोषणा की है कि ट्रेड मार्क एजेंट परीक्षा (टीएई)-2027 का आयोजन संभावित रूप से 9 जनवरी 2027 (शनिवार) को तथा पेटेंट एजेंट परीक्षा (पीएई)-2027 का आयोजन 10 जनवरी 2027 (रविवार) को किया जाएगा। इन परीक्षाओं के देशभर के 15 परीक्षा केन्‍द्रों—अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जोधपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पुणे और तिरुवनंतपुरम—में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है।

पेटेंट एजेंट परीक्षा का आयोजन पेटेंट कानून, 1970 (समय-समय पर संशोधित) की धारा 126 तथा पेटेंट नियम, 2003 (समय-समय पर संशोधित) के नियम 110 के प्रावधानों के अनुसार पेटेंट, डिज़ाइन एवं ट्रेड मार्क के महानियंत्रक के कार्यालय द्वारा किया जाता है। इसी प्रकार, ट्रेड मार्क एजेंट परीक्षा का आयोजन ट्रेड मार्क नियम, 2017 के नियम 144 के प्रावधानों के अनुसार किया जाता है।

पेटेंट एजेंट परीक्षा तथा ट्रेड मार्क एजेंट परीक्षा, दोनों में तीन चरण शामिल हैं— पेपर-I : 100 अंकों का ऑब्जेक्टिव बहुविकल्पीय प्रश्न-पत्र; पेपर-II : 100 अंकों का विषयपरक/वर्णनात्मक प्रश्न-पत्र; तथा 50 अंकों की मौखिक परीक्षा, जिसका उद्देश्य उम्मीदवार की बौद्धिक संपदा कार्यालय के समक्ष अभ्यास की क्षमता एवं उपयुक्तता का आकलन करना है।

उम्मीदवारों के लिए पेपर-I तथा पेपर-II में पृथक-पृथक न्यूनतम 50 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, किसी उम्मीदवार को परीक्षा में तभी उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, जब वह कुल अंकों का कम-से-कम 60 प्रतिशत एग्रीगेट अंक प्राप्त करेगा। केवल वे अभ्यर्थी, जो निर्धारित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तथा परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, उन्हें, यथास्थिति, पेटेंट एजेंट रजिस्टर अथवा ट्रेड मार्क एजेंट रजिस्टर में पंजीकरण के लिए पात्र माना जाएगा।

भारत में बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) के प्रति बढ़ती जागरूकता तथा नवाचार, अनुसंधान, उद्यमिता और ब्रांडिंग के तीव्र विस्तार के साथ योग्य पेटेंट एजेंटों एवं ट्रेड मार्क एजेंटों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। ये पेशेवर बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेटेंट एजेंट आविष्कारकों एवं उद्योगों को पेटेंट आवेदनों का मसौदा तैयार करने, उन्हें दाखिल करने तथा उनके अभियोजन की प्रक्रिया में सहायता प्रदान करते हैं, साथ ही यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी कार्य पेटेंट कानून एवं उससे संबंधित नियमों के प्रावधानों के अनुरूप हों। वहीं, ट्रेड मार्क एजेंट ट्रेड मार्क के पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाते हैं, ट्रेड मार्क क्लियरेंस सर्च करते हैं, बौद्धिक संपदा पोर्टफोलियो का प्रबंधन करते हैं तथा आवेदकों को उनके ब्रांड की पहचान के संरक्षण में सहायता प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे कॉपीराइट तथा भौगोलिक संकेतक (जीआई) के पंजीकरण में भी सहयोग करते हैं, जिससे भारत के बौद्धिक संपदा इकोसिस्‍टम को और अधिक मजबूती मिलती है।

पेटेंट, डिज़ाइन एवं ट्रेड मार्क महानियंत्रक (सीजीपीडीटीएम) कार्यालय ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से पेटेंट एजेंट परीक्षा-2027 तथा ट्रेड मार्क एजेंट परीक्षा-2027 में भाग लेने का आग्रह किया है, ताकि वे भारत के बौद्धिक संपदा ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान दे सकें।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

4 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

4 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

5 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

18 घंटे ago