insamachar

आज की ताजा खबर

Chandrababu Naidu
भारत

चंद्रबाबू नायडू को सर्वसम्मति से आंध्र प्रदेश में एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए नेता चुना गया है। विजयवाड़ा में हुई टीडीपी, जनसेना और भाजपा विधायकों की बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से नायडू को चुना। जनसेना पार्टी प्रमुख और पीतापुरम से विधायक के. पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए के नेता के रूप में चंद्रबाबू नायडू के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सभी एनडीए विधायकों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। आंध्र प्रदेश में एनडीए ने 164 विधानसभा सीटों के साथ बहुमत से बड़ी जीत हासिल की। जन सेना पार्टी के विधायकों ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश विधानसभा का नेता चुना गया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *