राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत सात सीट के लिए होने जा रहे मतदान की वजह से शनिवार को ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह नहीं होगा। राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह सैन्य परंपरा है जो हर सप्ताह राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की टुकड़ी को बदलने और नए अंगरक्षकों द्वारा जिम्मेदारी लेने लिए आयोजित किया जाता है।
राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, ‘‘दिल्ली में आम चुनाव होने की वजह से राष्ट्रपति भवन में कल (25 मई 2024) चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा।’’
जैव विविधता को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास में पारिस्थितिक स्थिरता को एकीकृत करने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 (01.04.2026 से 30.09.2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने कलाई-II जलविद्युत परियोजना…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश के…