भारत

चार धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 2025: त्वरित और सुरक्षित पंजीकरण के लिए आधार-आधारित eKYC की शुरुआत की गई

उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) ने भारत की सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ यात्राओं में से एक चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आधार प्रमाणीकरण और eKYC की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य पंजीकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना, समय बचाना और श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाना है।

आधार-आधारित ऑनलाइन पंजीकरण से प्रशासन को तीर्थयात्रियों की आवाजाही की निगरानी करने, मंदिरों में भीड़भाड़ को रोकने के लिए बेहतर तैयारी करने और विशेष रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम संबंधी सूचनाओं के प्रवाह में सुधार करने में मदद मिलेगी।

परंपरा और तकनीक का संतुलन

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 2025 के लिए पंजीकरण 20 मार्च 2025 से शुरू हुआ था, और अब तक 7.5 लाख से अधिक श्रद्धालु आधार-आधारित ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) राज्यों की अभिनव पहलों को समर्थन देकर नागरिकों के जीवन को आसान बनाने में मदद कर रहा है। इस पहल के तहत पंजीकरण पोर्टल (https://registrationandtouristcare.uk.gov.in) और “टूरिस्ट केयर उत्तराखंड” मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा रहा है।

यह कदम डुप्लीकेट पंजीकरण को रोकने में मदद करेगा, जिससे अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा करने का अवसर मिलेगा। आधार-आधारित डिजिटल सत्यापन से पंजीकरण प्रक्रिया तेज़ होगी और कागजी कार्यवाही कम होगी। वहीं, नामित केंद्रों पर ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी जारी रहेगी।

यह कदम डुप्लीकेट पंजीकरण को रोकने में मदद करेगा, जिससे अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा करने का अवसर मिलेगा। आधार-आधारित डिजिटल सत्यापन से पंजीकरण प्रक्रिया तेज़ होगी और कागजी कार्यवाही कम होगी। वहीं, नामित केंद्रों पर ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी जारी रहेगी।

आधार से जुड़े पंजीकरण से आवास, परिवहन, भोजन और चिकित्सा सहायता की बेहतर योजना और प्रबंधन करने में भी मदद मिलेगी। यह संसाधनों की बर्बादी और कमी को रोकने में सहायक होगा। साथ ही, आपातकालीन स्थितियों में भी यह प्रणाली प्रशासन और तीर्थयात्रियों के बीच समन्वय को बेहतर बनाएगी।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

7 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

7 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

10 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

13 घंटे ago