अंतर्राष्ट्रीय

विदेश मंत्रालय ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमरीकी आयोग को चिंताजनक इकाई के रूप में नामित किया जाना चाहिए

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमरीकी आयोग को चिंताजनक इकाई के रूप में नामित किया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आयोग की हाल ही में जारी 2025 की वार्षिक रिपोर्ट के निष्कर्षों को खारिज करते हुए कहा कि आयोग का पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित आकलन जारी करने का स्‍वरूप जारी रखा है।

आयोग की रिपोर्ट में भारत में वर्ष 2024 में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले बढ़ने का दावा किया गया है।

रणधीर जायसवाल ने कहा कि आयोग द्वारा अलग-अलग घटनाओं को गलत तरीके से प्रस्तुत करने और भारत के जीवंत बहुसांस्कृतिक समाज पर संदेह व्‍यक्‍त करने के लगातार प्रयास धार्मिक स्वतंत्रता के लिए वास्तविक चिंता के बजाय एक एजेंडे को दर्शाते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में एक अरब 40 करोड़ लोग सभी धर्मों के अनुयायी हैं। रणधीर जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र और सहिष्णुता के प्रतीक के रूप में भारत की छवि धूमिल करने के ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

7 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

7 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

10 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

13 घंटे ago