उत्तराखंड में बारिश और यात्रा मार्गों पर भूस्खलन की आशंका के कारण कल स्थगित की गई चारधाम यात्रा आज फिर शुरु हो गई है। चारधाम यात्रा का संचालन जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और संबंधित विभागों के समन्वय से किया जा रहा है। यात्रा मार्गों की लगातार निगरानी की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यदि भारी बारिश, भूस्खलन या अन्य कारणों से किसी स्थान पर यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो, तो वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर होल्डिंग एरिया में ही रुकें। सभी संबंधित विभागों को मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…
दूरसंचार विभाग ने सिमकार्ड को धोखाधड़ी से जारी किये जाने, दूरसंचार पहचानकर्ताओं के दुरूपयोग या…
केंद्रीय वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और न्यूज़ीलैंड के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज जयपुर में विश्व प्रकृति…
भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री…
अमरीका ने सऊदी अरब में सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इसके अंतर्गत सऊदी अरब में…