भारत

चार धाम यात्रा कल अक्षय तृतीया से होगी शुरू

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में कल अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही आधिकारिक रूप से 2025 की चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा।

चारधाम यात्रा के पहले चरण में गंगोत्री और यमुनोत्री धामों पर विशेष सुरक्षा और व्यवस्थाओं के इंतज़ाम किए गए हैं। ज़िला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर, ट्रैफिक कंट्रोल, और सूचना केंद्रों की व्यवस्था की है।

इस बार यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी, मेडिकल टीमें और आपदा राहत दल भी तैनात किए गए हैं। सभी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने दावा किया है कि चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पहले ही, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और आज से ही बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। गौरतलब है कि कल यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के बाद, दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जांएगे।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

3 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

5 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

5 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

5 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

6 घंटे ago