उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में कल अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही आधिकारिक रूप से 2025 की चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा।
चारधाम यात्रा के पहले चरण में गंगोत्री और यमुनोत्री धामों पर विशेष सुरक्षा और व्यवस्थाओं के इंतज़ाम किए गए हैं। ज़िला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर, ट्रैफिक कंट्रोल, और सूचना केंद्रों की व्यवस्था की है।
इस बार यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी, मेडिकल टीमें और आपदा राहत दल भी तैनात किए गए हैं। सभी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने दावा किया है कि चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पहले ही, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और आज से ही बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। गौरतलब है कि कल यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के बाद, दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जांएगे।
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…
केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद और राज्य विधानसभाओं की लोक लेखा समितियों (पीएसी)…
बिहार सरकार ने नदियों और अन्य जलाशयों से गाद निकालने तथा उसकी मदद से राष्ट्रीय…
ओमान के तट के पास दो नवंबर को भारतीय जहाज एमएसवी अल जुसुफी पर हवाई…