चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी20 मैच में रविवार को यहां पंजाब किंग्स को 28 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया।
रविंद्र जडेजा ने 26 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बनाने के बाद चार ओवर में महज 20 रन खर्च कर तीन विकेट झटके जिससे पंजाब के खिलाफ लगातार पांच हार के बाद सीएसके ने जीत का स्वाद चखा।
चेन्नई सुपर किंग्स के आल राउंडर रविंद्र जडेजा ने जीत के बाद स्वीकार किया कि उन्होंने स्कोर में 15-20 रन कम बनाये लेकिन टीम की अनुशासित गेंदबाजी की प्रशंसा की।
मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में रविंद्र जडेजा ने कहा, ‘‘हमें लगा था कि हमने स्कोर में 15-20 रन कम बनाये लेकिन हमने पावरप्ले और बीच के ओवरों में ढीली गेंदें नहीं फेंकी।’’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…
केन्द्र सरकार ने पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बिगड़ने के मद्देनज़र रेजिलिएंस एंड लॉजिस्टिक्सि…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 26 अक्टूबर, 2026…
भारतीय नौसेना का जहाज त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी चल रही परिचालन कार्यक्रम के दौरान…
जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर…
सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने अनुसंधान विकास…