भारत

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की बुधवार को घोषणा की। इससे राज्य में अब महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50 प्रतिशत हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में उनकी सरकार ने डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इससे यह केंद्र सरकार के बराबर हो जाएगा।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया इस फैसले से राज्य सरकार के करीब 3.90 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। यह बढ़ोतरी इस वर्ष एक अक्टूबर से प्रभावी होगी। इससे पहले मार्च की शुरुआत में साय सरकार ने डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह मूल वेतन का 46 प्रतिशत हो गया था।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

10 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

11 घंटे ago