भारत

नायब सिंह सैनी हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी पर्यवेक्षक अमित शाह ने आज पंचकूला में पार्टी कार्यालय में विधायक दल की बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव किया गया। वरिष्ठ विधायक अनिल विज और कृष्ण कुमार बेदी ने नायब सिंह सैनी का नाम प्रस्तावित किया।

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया था और पार्टी को चुनाव में शानदार जीत मिली।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली समेत कई नेता बैठक में उपस्थित थे।

अब, नायब सिंह सैनी भाजपा विधायक दल के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिलेंगे और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शपथ ग्रहण कल पंचकुला के शालीमार ग्राउंड में आयोजित होगा।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने उत्तरी रेलवे के जिंद-सोनीपत खंड पर हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित 10 डिब्बों वाली एक रेलगाड़ी चलाने की मंजूरी दी

हरित और टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय रेलवे ने…

3 मिनट ago

सीसीआई ने मर्कुरिया एनर्जी नीदरलैंड्स बी.वी. और टाटा इंटरनेशनल सिंगापुर (Pte) लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम कंपनी के गठन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मर्कुरिया एनर्जी नीदरलैंड्स बी.वी.और टाटा इंटरनेशनल सिंगापुर (Pte) लिमिटेड के…

5 घंटे ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडोविदा इंडिया का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीआईसीआई) ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का ईपीएल लिमिटेड में विलय को…

6 घंटे ago

नासा ने चंद्रमा पर अपना केंद्र बनाने के लिए भेजे जाने वाले रोबोटिक लैंडर्स, हॉपिंग ड्रोन और अन्य वाहनों का विवरण जारी किया

अमरीका के राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन -नासा ने चंद्रमा पर अपना केंद्र बनाने के…

6 घंटे ago