मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने स्‍वीडन के स्‍टॉकहोम में अंतरराष्‍ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन सहायता संस्‍थान परिषद की अध्‍यक्षता संभाली

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने अंतरराष्‍ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन सहायता संस्‍थान परिषद की अध्‍यक्षता संभाल ली है। भारत को वर्ष 2026 के लिए संस्थान का अध्‍यक्ष चुना गया है। भारत संगठन के 14 संस्‍थापक सदस्‍य देशों में शामिल है। ज्ञानेश कुमार ने स्‍वीडन के स्‍टॉकहोम में अध्‍यक्षता ग्रहण की। स्‍वीडन में भारत के राजदूत अनुराग भूषण इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर ज्ञानेश कुमार ने भारत की व्‍यापक लोकतांत्रिक प्रक्रिया और प्रबंधन का उल्‍लेख किया।

भारत लोकतंत्र की जननी रहा है और आज यह 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 90 करोड़ से अधिक मतदाताओं के साथ विश्‍व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत के निर्वाचन आयोग को पारदर्शी चुनाव कराने और पात्रता के आधार पर सही मतदाता सूची तैयार करने का लगभग 75 साल का अनुभव है। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में, मैं ज्ञानेश कुमार, अंतर्राष्‍ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन सहायता संस्‍थान के सदस्य देशों की परिषद की अध्यक्षता स्वीकार करता हूं जय हिंद जय भारत।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

2 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

2 घंटे ago

नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्‍याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत INS तारागिरी को अपने बेड़े में शामिल किया

नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्‍याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत आई.एन.एस. तारागिरी को…

3 घंटे ago

शिक्षा मंत्रालय ने NCERT को एक अलग श्रेणी के अंतर्गत मानित विश्वविद्यालय घोषित किया

शिक्षा मंत्रालय ने विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग- (यू.जी.सी) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण…

3 घंटे ago

सरकार ने राज्यों को एलपीजी, अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा

सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी…

3 घंटे ago