insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi extended his heartfelt greetings and best wishes to all engineers on the occasion of Engineers Day.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी अभियंताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी अभियंताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने निर्माण, नवाचार और बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए अभियंताओं की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने सर एम. विश्वेश्वरैया को भी श्रद्धांजलि अर्पित की है जिनकी असाधारण अभियंत्रण प्रतिभा और राष्ट्र निर्माण की दूरदृष्टि अभियंताओं की पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहती है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है: सभी विलक्षण अभियंताओं को #इंजीनियर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! ये वे लोग हैं जो बेहतर भविष्य के लिए निर्माण, नवाचार और समाधान प्रदान करते हैं।

मैं सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि देता हूं जिनकी अभियंत्रण प्रतिभा और राष्ट्र निर्माण की दूरदृष्टि निरंतर प्रेरणा देती रहती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *