भारत

थल सेनाध्यक्ष (COAS) ने एनसीसी गणतंत्र दिवस कैंप 2025 का दौरा किया

थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दिल्ली कैंट में एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड कैंप का दौरा किया। उन्होंने कैडेटों को उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और इस तथ्य पर जोर दिया कि राष्ट्र की सेवा सशस्त्र बलों से कहीं बढ़कर है। एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि एनसीसी द्वारा रखी गई नींव उन्हें हर क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए तैयार करती है।

सेना प्रमुख ने सेवा और राष्ट्र निर्माण में एनसीसी के निस्वार्थ प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कई सामुदायिक कार्यक्रमों- रक्तदान अभियानों, पर्यावरण संरक्षण पहलों और सामाजिक जागरुकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए कैडेटों का प्रोत्‍साहन किया। सेना प्रमुख ने अपने कैडेट दिनों को याद करते हुए इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि आज के कैडेट विकसित भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कैडेटों को उनके सभी भावी प्रयासों में सफलता की कामना करते हुए अपने संबोधन का समापन किया तथा समृद्ध और मजबूत भारत के भावी नेताओं के रूप में उनकी भूमिका के महत्व पर बल दिया। उन्होंने प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को उद्धृत करते हुए कहा- “चुपचाप अपनी पहचान बनाओ, क्योंकि हवाएं तुम्हारी प्रशंसा करेंगी।”

कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में थल सेना प्रमुख ने सेना, नौसेना, वायु सेना और बालिका कैडेटों की टुकड़ियों से बने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। उन्होंने मिजोरम के सरकारी हाई स्कूल द्वारा एक बैंड प्रदर्शन देखा। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सामाजिक जागरुकता कार्यक्रमों और सामुदायिक विकास अभियानों को दर्शाते हुए थीम आधारित ‘फ्लैग एरिया’ की तैयारी में कैडेटों द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

एनसीसी कैडेटों ने स्थिर और कार्यात्मक जहाज मॉडल दोनों में मॉडल निर्माण के अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कैडेटों ने संगीत, गायन और अन्य कला प्रदर्शन के माध्यम से अपनी संस्कृति और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

Editor

Recent Posts

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…

12 घंटे ago

कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (VISTAR) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…

12 घंटे ago

कैबिनेट ने दुष्‍कर्म और पॉक्सो अधिनियम के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को पांच वर्ष की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…

12 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…

12 घंटे ago

TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…

12 घंटे ago