भुवनेश्वर में चल रहे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की खबर को लगभग सभी अखबारों ने सचित्र प्रकाशित किया है। अमर उजाला ने प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से सुर्खी दी है- युद्ध नहीं, बुद्ध में भविष्य।
राजधानी दिल्ली में बढते प्रदूषण के बीच फिर से ग्रैप-3 लागू होने की खबर देशबंधु में है। दिल्ली और एन सी आर में बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल कार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध। बकौल राष्ट्रीय सहारा कल का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 दर्ज किया गया।
हरिभूमि लिखता है- 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह देखेंगे गांव के सरपंच और सडक बनाने वाले मजदूर। रक्षा मंत्रालय ने समारोह में शामिल होने के लिए दस हजार विशेष अतिथियों में इन्हें भी दिया मौका।
देशभर के विश्वविद्यालयों में अब उद्योगपति और नौकरशाह भी बन सकेंगे कुलपति। अभी तक शिक्षाविदों को ही नियुक्त किया जाता है कुलपति।
प्रयागराज में आस्था और आधुनिकता के महाकुंभ की खबर लगभग सभी अखबारों ने सचित्र प्रकाशित की है। हिंदुस्तान की सुर्खी है संगम की रेत में मंदिर और महल के नजारे, महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- महाकुम्भ पर देश और दुनिया के कई संस्थान करेंगे शोध। हार्वड-स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के अलावा, ऐम्स, आई.आई.टी., आई.आई.एम. कतार में।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…