भारत

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान 4-7 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान 04-07 मार्च 2025 तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। उनका यह दौरा रक्षा सहयोग के क्षेत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते संबंधों को दर्शाता है। अपनी इस यात्रा के दौरान वह ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल के सैन्य नेतृत्व के साथ व्यापक चर्चा करेंगे। इस चर्चा में ऑस्ट्रेलिया के रक्षा बल के प्रमुख जनरल एडमिरल डेविड जॉनसन, उनके रक्षा सचिव श्री ग्रेग मोरियार्टी और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के परिचालन कमान संरचना की जानकारी हासिल करने और संयुक्त अभियानों के लिए संभावित अवसरों पर चर्चा करने के लिए सीडीएस जनरल अनिल चौहान फोर्स कमांड मुख्यालय का दौरा करेंगे। जनरल चौहान ऑस्ट्रेलियाई फ्लीट कमांडर और संयुक्त ऑपरेशन कमांडर से भी बातचीत करेंगे। पेशेवर सैन्य प्रशिक्षण और शिक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, सीडीएस प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियाई रक्षा कॉलेज का दौरा करने वाले हैं, जहां वे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक चुनौतियों पर वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करेंगे। सीडीएस ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट में एक गोलमेज चर्चा की अध्यक्षता भी करेंगे।

यह यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को रेखांकित करती है, जो व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत राजनयिक और सैन्य सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता साझा करते हैं और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अधिक सहयोग को बढ़ावा देते हैं।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

30 मिनट ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

33 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

34 मिनट ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

4 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

4 घंटे ago