भारत

वायुसेना अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने आज नव नियुक्त अधिकारियों को भविष्य के नेता और कमांडर बनने पर शुभकामनाएं दीं

वायुसेना अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने आज नव नियुक्त अधिकारियों को भविष्य के नेता और कमांडर बनने पर शुभकामनाएं दीं। हैदराबाद के पास डुंडीगल में वायुसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड में उन्होंने कहा कि फ्लाइंग ऑफिसर केवल वायु सैनिक ही नहीं बल्कि भविष्य के कमांडर भी हैं। उन्होंने भारतीय वायुसेना के मूल्यों, मिशन, अखंडता और उत्कृष्टता को बनाए रखने का आग्रह किया।

भारतीय वायुसेना, भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के विभिन्न विभागों के 200 से अधिक फ्लाइट कैडेटों के अलावा मित्र देशों के एक अधिकारी ने वायुसेना अकादमी में अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। परेड में भारतीय वायुसेना में हथियार प्रणाली शाखा के अधिकारियों के पहले बैच को भी शामिल किया गया। समारोह में एयर चीफ मार्शल ने स्नातक प्रशिक्षुओं को ‘राष्ट्रपति कमीशन’ और फ्लाइट कैडेटों को विंग और ब्रेवेट प्रदान किए।

भारतीय सेना को आज 456 नए सैन्य अधिकारी मिले हैं। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी – आई.एम.ए.में आयोजित पासिंग आउट परेड में इन अधिकारियों ने भारतीय सेना का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त किया।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत की रक्षा तैयारियों पर इसके प्रभाव की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना प्रमुखों, रक्षा…

4 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि भारत ने तनाव कम करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का मुद्दा उठाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली के लिए संवाद और कूटनीति…

2 घंटे ago

केवल हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अनुयायी ही अनुसूचित जाति का दर्जा पाने के पात्र: सर्वोच्‍च न्‍यायालय

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने फैसला सुनाया है कि केवल हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अनुयायी…

2 घंटे ago

NHRC ने दिल्ली के पालम इलाके में लगी आग में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत और तीन अन्य के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया…

2 घंटे ago

DPIIT ने देश भर में स्टार्टअप, नवोन्मेषकों और उद्यमियों को समर्थन देने के लिए एक अग्रणी एयर कंडीशनिंग कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने 24 मार्च,…

3 घंटे ago