भारत

CISCE ने 2024 के लिए ICSE Class X और ISC Class XII परीक्षा परिणाम डिजिटल रूप से घोषित करने के लिए डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म का सहयोग लिया

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने एक अग्रणी डिजिटल परिवर्तन पहल करते हुए डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से 2024 के लिए आईसीएसई (दसवीं कक्षा) और आईएससी (बारहवीं कक्षा) परीक्षा परिणाम डिजिटल रूप से घोषित करने के लिए डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म का सहयोग लिया है। इसके अतिरिक्त, सीआईएससीई ने परिणाम घोषित होते ही डिजीलॉकर के माध्यम से प्रमाणपत्र और मार्कशीट उपलब्ध कराईं। इस साल आईसीएसई के लिए कुल 2,43,617 छात्र उपस्थित हुए, जबकि 99,901 ने आईएससी परीक्षा दी।

3.43 लाख से अधिक छात्र अब परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद डिजिलॉकर पर सीआईएससीई द्वारा जारी किए गए अपने शैक्षणिक कागजात जैसे मार्कशीट और प्रमाण पत्र निर्बाध रूप से हासिल कर सकते हैं।

आईसीएसई 2024 में कुल 99.47 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से (99.65 प्रतिशत लड़कियां बनाम 99.31 प्रतिशत लड़के) बेहतर प्रदर्शन किया। आईएससी परीक्षाओं में, 98.19 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। इसमें भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में (98.92 प्रतिशत लड़कियां बनाम 97.53 प्रतिशत लड़के) बेहतर प्रदर्शन किया।

डिजीलॉकर डिजिटल इंडिया पहल के तहत प्रमुख मंच है। इसने बोर्डों, विश्वविद्यालयों और अन्य निकायों द्वारा डिजिटल प्रारूप में अकादमिक कागजात जारी करने और उन तक पहुंचने के लिए एक सुरक्षित, विश्वसनीय और पर्यावरण-अनुकूल समाधान प्रदान करके इस क्रांतिकारी कदम को सक्षम किया है।

सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी और सचिव डॉ. जोसेफ इमैनुएल ने घोषणा की है कि परीक्षा परिणाम अब डिजीलॉकर और सीआईएससीई की वेबसाइट पर परिणाम घोषित होते ही उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर अकादमिक कागजात की उपलब्धता पर भी चर्चा की।

Editor

Recent Posts

इंडिया पोस्ट और इंडिगो ने डिजिटल डिटॉक्स अभियान के साथ आसमान में पोस्टकार्ड पहुंचाना शुरू किया

तेजी से डिजिटल होते जा रहे इस दौर में हस्तलिखित संचार के आनंद को पुनर्जीवित…

2 मिनट ago

शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची में छात्र की मृत्यु की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया

शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची परिसर में एक छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु…

4 मिनट ago

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…

3 घंटे ago

ICAR द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 200 68 और NRC 200 70 की उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…

4 घंटे ago

UPI पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने–देन पर यूपीआई मर्चेंट डिस्‍काउंट दीपावाली के बाद लागू

यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ को संबोधित करते हुए कहा, भारत की प्रगति सामूहिक विकास और साझा अवसरों पर टिकी हुई है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया।…

4 घंटे ago