बिज़नेस

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने भारतीय एयरलाइनों को निशाना बनाने वाले हालिया विघटनकारी कृत्यों पर चिंता व्यक्त की

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज भारतीय एयरलाइनों को निशाना बनाने वाले हालिया विघटनकारी कृत्यों पर चिंता व्यक्त की है। जिससे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय परिचालन प्रभावित हुआ है। एयरलाइनों को बम की धमकियों पर एक बयान में राम मोहन नायडू ने कहा कि इस तरह की शरारती और गैरकानूनी हरकतें गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने भारतीय विमानन क्षेत्र की सुरक्षा और परिचालन अखंडता से समझौता करने के किसी भी प्रयास की निंदा की है।

राम मोहन नायडू ने यात्रियों और उद्योग भागीदारों सहित सभी हितधारकों को आश्वासन दिया कि परिचालन की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षा उपायों को बढ़ाने और वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

राम मोहन नायडू ने 14 अक्‍तूबर को एक उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्षता की थी, जिसमें नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, गृह मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे।

राम मोहन नायडू ने कहा कि वह नियमित रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​सभी मामलों की सक्रिय रूप से जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने तीन उड़ानों को निशाना बनाकर बम की धमकी देने के लिए जिम्मेदार एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि व्यवधानों के लिए जिम्मेदार अन्य सभी लोगों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

8 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

10 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

10 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

10 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

11 घंटे ago