भारत

सीजेआई डी.वाई चंद्रचूड़ ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश बख्तियार इस्लामोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई चंद्रचूड़ ने बृहस्पतिवार को ताशकंद में उज्बेकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश बख्तियार इस्लामोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। एक विज्ञप्ति के मुताबिक, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने दोनों देशों की शीर्ष अदालतों के बीच द्विपक्षीय सहयोग की संभावना पर चर्चा की।

सीजेआई चंद्रचूड़ शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के प्रधान न्यायाधीशों की बैठक के लिए ताशकंद में हैं। एससीओ एक अंतर-सरकारी संगठन है जिसकी स्थापना जून 2001 में शंघाई में हुई थी।

एससीओ ने अपनी स्थापना के बाद से ही मुख्य रूप से क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों और क्षेत्रीय आतंकवाद, नस्लीय अलगाववाद और धार्मिक चरमपंथ के खिलाफ अपनी लड़ाई पर ध्यान केंद्रित किया है। एससीओ की प्राथमिकताओं में क्षेत्रीय विकास भी शामिल है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

6 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

6 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

6 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

6 घंटे ago